3 जनवरी 2019 - 16:45
ट्रम्प का हास्यास्पद बयान, मेरी नीतियों ने ईरान को कमज़ोर किया!

अमरीका के राष्ट्रपति ने एक हास्यास्पद दावा करते हुए कहा है कि उनकी नीतियों के कारण ही इस्लामी गणतंत्र ईरान की शक्ति कम हुई है।

डोनल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर जनमत को धोखा देने वाले बयान में कहा है कि अगर ईरान के अधिकारी चाहें तो वे उनसे वार्ता के लिए तैयार हैं। ट्रम्प का यह हास्यास्पद बयान और ईरान की क्षेत्रीय गतिविधियों में कमी का दावा एेसी स्थिति में है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के अधिकारियों ने बार बार स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि वह क्षेत्र के प्रभावी व शक्तिशाली देश के रूप में आतंकवाद व युद्ध में ग्रस्त राष्ट्रों व अत्याचारग्रस्त लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार है और अपनी इस सैद्धांतिक नीति से कभी पीछे नहीं हटेगा।

 

ज्ञात रहे कि अमरीका व सऊदी अरब समेत उसके पिट्ठुओं के समर्थन वाले तकफ़ीरी आतंकी गुटों से संघर्ष के लिए इराक़ व सीरिया की सरकारों के औपचारिक निमंत्रण पर इस्लामी गणतंत्र ईरान इन देशों के लिए परामर्शदाता की भूमिका निभा रहा है और उसकी यह मदद ट्रम्प को कभी भी पसंद नहीं आई है।